सेंसेक्स 150 अंक ऊपर 52,638 पर खुला, निफ्टी में भी बढ़त

0
490

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों ने ग्लोबल मार्केट में मिले जुले रुझानों के बीच गुरुवार को मजबूत शुरुआत दी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 150 पॉइंट की मजबूती के साथ 52638 पॉइंट पर खुला। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 35 पॉइंट बढ़कर 15755 पर खुला।

बुधवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले थे, लेकिन उनकी पूरी बढ़त दोपहर बाद के सत्र में खत्म हो गई। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 67 पॉइंट यानी 0.13% की कमजोरी के साथ 52,483 पॉइंट पर बंद हुआ। निफ्टी 27 पॉइंट यानी 0.17% की कमजोरी के साथ 15,721 पॉइंट पर बंद हुआ। निफ्टी के मिड कैप में 0.26% और स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.22% की मजबूती रही।

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में आज शुरुआत में 1.1% का उछाल था। यह उछाल बताता है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी सालाना आधार पर कितना कमजोर हो सकता है। इस इंडेक्स में आये हल्के उछाल के मुताबिक बाजार में तेजी जारी रह सकती है। इसमें निचले स्तरों से बढ़ोतरी होना, बाजार में मजबूती कायम रहने के साथ हलचल बढ़ने का संकेत होता है। इसमें बुधवार को 3% की गिरावट आई थी।

एशिया में मिला-जुला रुझान
एशिया के अहम शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव है। जापान के निक्केई इंडेक्स में लगभग 0.60% की गिरावट है। चीन के शंघाई कंपोजिट में लगभग 0.20% की कमजोरी है। कोरिया के कोस्पी में लगभग आधा पर्सेंट की गिरावट है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में 0.30% की कमजोरी के साथ ट्रेड हो रहा है।

अमेरिका में मिला-जुला रुझान
बुधवार को अमेरिकी बाजारों में मजबूती रही। डाओ जोंस 0.61% चढ़कर बंद हुआ। नैस्डैक में 0.17% की गिरावट आई। S&P 500 में भी 0.21% की मजबूती रही। यूरोपीय बाजारों में भारी बिकवाली का दौर चला। ब्रिटेन के FTSE में 0.71%, जर्मनी के DAX में 1.02% और CAC में 0.91% की मजबूती आई।