बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ का कल एरोड्राम चौराहा शाखा के सामने प्रदर्शन

0
687
file photo

कोटा। फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन के आव्हान पर 11 दिसम्बर को सायं 5.15 बजे विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जावेगा।

बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लाइज यूनियन राजस्थान के अध्यक्ष पदम पाटोदी,महासचिव आर जी शर्मा ,उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौड़ ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया कर्मी पिछले काफी समय से लिपिक ,अधीनस्थ, सफाई कर्मचारी तथा सुरक्षा प्रहरियों की नई भर्ती,वित्तीय लाभों में समुचित भागीदारी की मांग के साथ,बैंक प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी मानसिकता ,निजीकरण के प्रयास के विरोध में आंदोलन रत हैं।

कोरोना दिशा निर्देश के समुचित पालन के साथ होने वाले प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन पदाधिकारी भी भाग लेंगे।