मुनाफावसूली से सेंसेक्स 25 और निफ्टी 5 अंक फिसल कर बंद

0
1036

मुंबई। मुनाफावसूली से सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 173.39 अंक ऊपर और निफ्टी 39.65 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, पहले ही मिनट की ट्रेडिंग से बाजार में गिरावट शुरू हो गई। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 352 अंक से ज्यादा नीचे लुढ़क गया। ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में इसमें कुछ बढ़त देखने को मिली, लेकिन ये कायम नहीं रह सकी।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 25.16 अंक या 0.08% नीचे 31,097.73 पर और निफ्टी 5.90 पॉइंट या 0.06% नीचे 9,136.85 पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 885.72 अंक नीचे 31,122.89 पर और निफ्टी 240.80 पॉइंट नीचे 9,142.75 पर बंद हुआ।

इन बैंक के शेयरों में गिरावट

बैंकगिरावट (%)
फेडरल बैंक3.52%
एक्सिस बैंक3.26%
RBL बैंक2.74%
ICICI बैंक1.66%
इंडसइंड बैंक2.43%
HDFC बैंक0.72%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया0.92%

बीएसई पर करीब 49 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 122 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,481 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,067 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,232 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 34 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 75 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 224 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 211 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 377.37 अंक ऊपर 23,625.30 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 80.55 अंक ऊपर 8,943.72 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.15 फीसदी बढ़त के साथ 32.50 पॉइंट ऊपर 2,852.50 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.01 फीसदी बढ़त के साथ 0.39 अंक ऊपर 2,870.74 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, कनाडा के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।