Stock Market: सेंसेक्स 315 अंक उछल कर 84600 के पार, निफ्टी 25900 के नीचे

0
6

नई दिल्ली। Stock Market Opened: शेयर मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद ही तेजी की पटरी पर लौट आया। सेंसेक्स 315 अंक ऊपर 84609 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 85 अंकों की बढ़त के साथ 25895 के लेवल पर पहुंच गया है।

शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा के शेयर उड़ान भर रहे हैं। टेक महिंद्रा 3.90 पर्सेंट ऊपर 1637.55 रुपये पर पहुंच गया है। बजाज फिनसर्व में भी 1.47 पर्सेंट की बढ़त है। इन्फोसिस 1.07 पर्सेंट की बढ़त पर है। बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, टीसीएस, रिलायंस में तेजी है। गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील आदि थे।