लाल निशान पर बाजार; सेंसेक्स 443 अंक टूट कर 85200 से नीचे, निफ्टी 26061 पर

0
7

नई दिल्ली। Stock Market Opened: शेयर बाजार की शुरुआत सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को लाल निशान से हुई। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स आज गिरावट के साथ 85,208.76 पर ओपन हुआ। वहीं, 26,061.30 पर ओपन हुआ।

सेंसेक्स का सुबह 9.20 मिनट तक का इंट्रा-डे लो लेवल 85107.63 अंक रहा है। बता दें, सेंसेक्स सुबह 443 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 86 अंक की गिरावट के साथ 26,092.20 पर था। इस गिरावट के बाद भी बीपीसीएल, एनटीपीसी के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। दोनों कंपनियों के शेयर सुबह 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे।

सेंसेक्स की बात करें तो एनटीपीसी लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू, टाटा स्टील के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। दूसरी तरफ से टेक महिंद्रा, आईसीआईसी बैंक के शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।

शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,027.54 अंक या 1.21 प्रतिशत की बढ़त में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 388 अंक या 1.50 प्रतिशत चढ़ गया। शुक्रवार को सेंसेक्स ने दिन में कारोबार के दौरान 85,978.25 के नए सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ। उसी दिन कारोबार के दौरान निफ्टी 26,277.35 अंक के नए उच्च स्तर तक गया।