जबलपुर मंडल में कार्य के चलते कोटा होकर संचालित 9 जोड़ी ट्रेनें निरस्त

0
14

कोटा। जबलपुर मंडल में कार्य के चलते कोटा होकर संचालित 9 जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा अधोसरंचना विकास के कार्यो को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी सन्दर्भ में अधोसरंचना विकास हेतु पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के कटनी मुडवारा-बीना खंड में दमोह स्टेशन पर तीसरी लाइन के कार्य हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग / नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करने का निर्णय लिया गया है।

कोटा से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें अपने प्रारम्भिक तिथियों से निरस्त रहेगी–

  • गाड़ी सं 09817 कोटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 24.08.2024, 31.08.2024 एवं 07.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप)
  • गाड़ी सं 09818 दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन दिनांक 25.08.2024, 01.09.2024 एवं 08.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप)  

कोटा से गुजरने वाली ट्रेनें अपने प्रारम्भिक तिथियों से निरस्त रहेगी

  1. गाड़ी सं 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 5.09.2024 एवं 12.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)
  2. गाड़ी सं 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस दिनांक 6.09.2024 एवं 13.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)
  3. गाड़ी सं 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 30.08.2024 एवं 06.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)
  4. गाड़ी सं 18010 अजमेर -संतरागाछी एक्सप्रेस दिनांक 1.09.2024 एवं 08.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)
  5. गाड़ी सं 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 26.08.2024, 2.09.2024 एवं 9.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप)
  6. गाड़ी सं 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 27.08.2024, 3.09.2024 एवं 10.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप)
  7. गाड़ी सं 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 08.09.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप)
  8. गाड़ी सं 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 09.09.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप)
  9. गाड़ी सं 18573 विशाखापत्तनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस दिनांक 29.08.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप)
  10. गाड़ी सं 18574 भगत की कोठी -विशाखापत्तनम एक्सप्रेस दिनांक 31.08.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप)
  11. गाड़ी सं 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस दिनांक 24.08.2024 एवं 31.08.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)
  12. गाड़ी सं 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस दिनांक 25.08.2024 एवं 1.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)
  13. गाड़ी सं 19607 कोलकाता-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 29.08.2024, 5.09.2024 एवं 12.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप)
  14. गाड़ी सं 19608 अजमेर-कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 26.08.2024, 2.09.2024 एवं 9.09.2024 को निरस्त रहेगी। (03 ट्रिप)
  15. गाड़ी सं 20471 लालगढ़-पुरी एक्सप्रेस दिनांक 08.09.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप)
  16. गाड़ी सं 20472 पुरी-लालगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 11.09.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप)