मर्सिडीज का नया मॉडल GLE 300d 4Matic AMG लॉन्च, जानिए फीचर्स

0
9

नई दिल्ली। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारतीय मार्केट में अपनी GLE 300d 4Matic AMG को लॉन्च कर दिया है। ये मॉडल AMG लाइन वैरिएंट 300d एंट्री-लेवल डीजल वैरिएंट की जगह लेगा। इसे कॉस्मेटिक अपडेट के साथ लाया गया है। इस नए मॉडल इसमें ट्रेमोलाइट ग्रे में फिनिश किए गए 20-इंच AMG एलॉय व्हील दिए गए हैं।

इसमें आउटगोइंग मॉडल के मुकाबले आगे की तरफ बड़े डिस्क ब्रेक लगाया गया है। क्रोम ट्रिम स्ट्रिप के साथ AMG फ्रंट एप्रन और ब्लैक में डिफ्यूजर-लुक इंसर्ट और क्रोम में ट्रिम स्ट्रिप के साथ AMG रियर एप्रन दिया गया है।

इन सब के साथ GLE 300d 4Matic AMG में थ्री-पॉइंटेड स्टार पैटर्न के साथ डायमंड-ग्रिल, क्रोम इंसर्ट और ब्लैक सराउंड के साथ मैट डार्क ग्रे में पेंट किया गया है। आगे की तरफ स्पोर्टियर एयर इनलेट और व्हीकल के कलर में पेंट की गई AMG साइड स्कर्ट दी गई है। यह GLE 300d के मुकाबले 1.2 लाख रुपए एक्सट्रा देना पड़ेगा। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 97.85 लाख रुपए है।

इंजन: न्यू 300d 4Matic AMG लाइन वैरिएंट में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन दिया है, जो 269hp का पावर और 550Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड इंटीग्रेटेड स्टार्टर-जनरेटर दिया गया है, जो पीक आउटपुट में अतिरिक्त 20hp और 200Nm टॉर्क पैदा करता है। इसके इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि डीजल GLE 6.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 230 किमी प्रति घंटे है।

इंफोटेनमेंट सिस्टम : इस SUV में MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। जो LCD स्क्रीन के जरिए कम्फर्ट फंक्शन के लिए ज्यादा कंट्रोल के साथ आता है। GLE में 13-स्पीकर बर्मस्टर सराउंड साउंड सिस्टम भी है। भारत में GLE 300d 4Matic AMG की एक्स-शोरूम कीमतें 97.85 लाख रुपए से शुरू होती है। जो टॉप वैरिएंट के लिए 1.15 करोड़ रुपए तक जाती हैं। भारत में इसका मुकाबला BMW X5, ऑडी Q7, लेक्सस RX और वोल्वो XC90 से देखने के लिए मिलेगा। भारतीय बाजार में इस मॉडल की डिमांड अच्छी है।