KTM ड्यूक 125 और KTM ड्यूक 200 बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत

0
134

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में स्पोर्ट्स बाइक बेचने वाली कंपनी KTM इंडिया ने नई 2023 KTM ड्यूक 125 लॉन्च कर दी है। साथ ही कंपनी ने KTM ड्यूक 200 को भी लॉन्च किया है। ड्यूक 200 की एक्स-शोरूम कीमत 1.96 लाख रुपए है। ये मौजूदा 200 ड्यूक से 3155 रुपए महंगी है।

न्यू मॉडल में 390 ड्यूक से LED हेडलैंप लिया गया है। नए हेडलैंप का मतलब LED डेटाइम रनिंग लैप्स का एक नया सेट भी है। इस हेडलैम्प यूनिट में बीम के लिए 6 रिफ्लेक्टर के साथ 32 LED की एक सेट मिलता है।

हेडलैम्प यूनिट का डिजाइन 1290 सुपर ड्यूक R में मिलने वाले हेडलैंप से प्रेरित है। मोटरसाइकिल में एक LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा। इसमें टेल लाइट्स भी हैं। 200 ड्यूक को दो कलर ऑप्शन इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और मैटेलिक सिल्वर में खरीद पाएंगे। भारतीय बाजार में नई ड्यूक का मुकाबला बजाज पल्सर NS200, TVS अपाचे RTR 200 4V और सुजुकी जिक्सर 250 से होगा।

इंजन: KTM ड्यूक 200 में पहले की तरह 199.5cc, सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन ही मिलेगा। ये 10,000 rpm पर 24.68 bhp पावर और 8,000 rpm पर 19.3 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ये इंजन OBD2 नॉर्म्स के हिसाब से तैयार किया गया है। यानी ये E20 फ्यूल को भी सपोर्ट करेगा। E20 फ्यूल की कीमत पेट्रोल की तुलना में कम होती है। इसमें 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल होता है।

स्प्लिट ट्रेलिस ट्यूबलर फ्रेम : इस बाइक में एक स्प्लिट ट्रेलिस ट्यूबलर फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। बाइक के फ्रंट में 43mm USD फोर्क्स और रियर में 10-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते हैं। दोनों सस्पेंशन कंपोनेंट्स WP एपेक्स के हैं। ब्रेकिंग की बात करें तो, फ्रंट में 300mm डिस्क और पीछे 230mm डिस्क है। इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ डुअल-चैनल ABS भी मिलता है। इन बाइक की लॉन्चिंग पर कंपनी ने कहा कि इन्हें यूथ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।