सेंसेक्स 184 अंक लुढ़क कर 59,727 पर और निफ्टी 17,700 से नीचे बंद

0
84

मुंबई। वैश्विक बाजारों (Global Market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार (Share Market) गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) में 184 अंको की गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी (Nifty) 47 अंक लुढ़कर 17,700 के नीचे चला गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 183.74 अंक यानी 0.31 फीसदी टूटकर 59,727.01 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,113.47 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 59,579.30 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 46.70 अंक यानी 0.26 फीसदी लुढ़का। निफ्टी दिन के अंत में 17,660.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 17,766.60 की उंचाई तक गया और नीचे में 17,610.20 तक आया।

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। HCL टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, विप्रो, और मारुति सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.17 फीसदी तक चढ़े।

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, रिलायंस और बजाज फिनसर्व सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.45 फीसदी तक गिर गए।