कोटा मंडी/ लिवाली कमजोर रहने से सरसों 150 रुपए, लहसुन 200 रुपए मंदी बिकी

0
191

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को लिवाली निकलने से सोयाबीन और मूंग 50 रुपए प्रति क्विंटल तेज रही। ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने से सरसों 150 रुपए प्रति क्विंटल मंदी बिकी। आवक बढ़ने से लहसुन 200 रुपए प्रति क्विंटल लुढ़क गया।

मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 20000 बोरी की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 15000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा 2150 से 2180 गेहूं एवरेज 2200से 2250 बेस्ट टुकड़ी 2250 से 2325 मक्का लाल 2000 से 2500 मक्का सफेद 2100 से 2500 जौ 2000 से 2400 ज्वार 1400 से 4000 रुपए प्रति क्विंटल। धान 2500 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 4500 से 5341 सरसों 5400 से 5861 अलसी 5500 से 6100 रुपए प्रति क्विंटल। मसूर 5000 से 6000, मूंग हरा 5000 से 6400 चना देशी नया बेस्ट 4200 से 4271 चना देशी मिडियम 4150 से 4200 चना पेप्सी नया 4000 से 4401 चना मौसमी 4100 से 4300 चना कांटा नया 4100 से 4200 उड़द पुराना 2500 से 6500 उड़द नया 4300 से 6550 रुपए प्रति क्विंटल।

धनिया पुराना 8700 से 9300 ईगल 9500 से 9800 नया बादामी धनिया 9500 से 9800 नया ईगल 9800 से 10500 नया रंगदार 11500 से 12500 रुपए प्रति क्विंटल । लहसुन 300 से 4200 ग्वार 3500 से 4300 मैथी 4000 से 4800 कलौंजी 8000 से 10500 रुपए प्रति क्विंटल।