बेंकों की राष्ट्रव्यापी यूनियन एआईबीईए का स्थापना दिवस मनाया

0
283

कोटा। राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लॉएज यूनियन के नेतृत्व में बुधवार को बैंक ऑफ़ इंडिया इंडस्ट्रियल एरिया कोटा शाखा पर एआईबीईए ( AIBEA) का 77वां स्थापना दिवस झण्डा रोहण कर मनाया गया। एआईबीईए सम्पूर्ण भारत में बैंक कर्मचारियों का सबसे बडा संगठन है। इसका गठन भारत की आजादी से पूर्व बैंक कर्मचारियों के हितो की रक्षा तथा बैंक व्यवसाय में वृद्धि के लिए किया गया था।

आयोजन के उपरान्त अपना घर मानव विकास समिति में निराश्रित, मन्द बुद्धि व्यक्तियों को अल्पाहार कराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारियों के नेता अशोक ढल, पीके पाटोदी, हेमराज सिंह गौड़, डीएस साहू, अनिल ऐरन, आरबी मालव, नरेन्द्र सिंह, राजेश अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।