कोटा उत्तर निगम ने यूडी टैक्स वसूली का 50 फीसदी लक्ष्य पूरा किया

0
136

कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर ने वर्ष 2021-22 के लिए 5 करोड़ रुपए यूडी टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा था। कोटा उत्तर निगम का राजस्व विभाग अब तक ढाई करोड़ रुपए वसूल चुका है। वहीं, 31 मार्च तक निगम इसे 3 से 3.30 करोड़ रुपए तक के आंकड़े पर पहुंचाना चाह रहा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि नगर निगम कोटा उत्तर ने ना तो अभी तक किसी प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किए और ना ही सीज करने की कार्रवाई की है। नगर निगम के राजस्व अधिकारी ने बताया कि नगर निगम कोटा उत्तर के राजस्व विभाग के सभी कर्मी यूडी टैक्स वसूली की कार्यवाही में लगे हुए हैं। ना तो किसी प्रकार की सीज की कार्रवाई की जा रही है ना ही नोटिस दिए जा रहे हैं। लोगों से समझाइश की जा रही है अभी लैंडमार्क सिटी से और वसूली होनी है।

वहीं कोटा नगर निगम दक्षिण में यूडी टैक्स वसूलने के लिए निजी फर्म को ठेका दिया हुआ है। टैक्स वसूली के लिए नोटिस जारी करने से लेकर प्रतिष्ठानों को सीज करने की कार्यवाही की जा चुकी है। जनवरी से ठेका दिया हुआ है। इसे लेकर विरोध भी हो चुका है। निजी फर्म को ठेका दिए जाने का विरोध किया जा रहा है। वहीं सीज की कार्रवाई से व्यापारी भी आक्रोश जता चुके हैं। खुद उपमहापौर ने आयुक्त को कार्यवाही में राहत देने के लिए पत्र लिखा था।