चौतरफा खरीदारी से सेंसेक्स 363 अंक चढ़कर 52,951 पर बंद, निफ्टी 15,885 पर

0
397

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की क्लोजिंग बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 364 पॉइंट ऊपर 52,950.63 पर बंद हुआ है। इसी तरह निफ्टी भी 122 अंकों की बढ़त के साथ 15,885 पर बंद हुआ है। बाजार की बढ़त को रियल्टी, IT और ऑटो शेयर्स का सपोर्ट मिला।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 शेयर्स में बढ़त रही, जिसमें टाइटन का शेयर 3.44% ऊपर 1,773 रुपए पर बंद हुआ है। इसी तरह एक्सिस बैंक के शेयर में भी 2% की बढ़त रही। वहीं, टाटा स्टील का शेयर 1.37% गिरकर 1414 रुपए पर बंद हुआ। रियल्टी सेक्टर के शेयर्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.79% की बढ़त के साथ 417 पॉइंट पर बंद हुआ है। इसमें ऑबेरॉय रियल्टी का शेयर सबसे ज्यादा 10.65% की बढ़त के साथ 744 रुपए पर बंद हुआ है।

सोमवार को BSE पर 3,502 शेयर्स में कारोबार हुआ। इसमें 2,179 शेयर्स में बढ़त और 1,156 शेयर्स में गिरावट रही। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 237.85 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 66 पॉइंट नीचे 52,586 पर और निफ्टी 15 अंक नीचे 15,763 पर बंद हुआ था।