TikTok सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाला ऐप बना

0
1132

नई दिल्ली। चीनी टेक फर्म ByteDance की वीडियो मेकिंग ऐप TikTok ने बड़ा धमाका किया है। TikTok ने Facebook और Instagram को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सेंसर टॉवर नाम की ऐप एनालिटिक कंपनी के अनुसार, जनवरी में अमेरिकियों ने गूगल प्ले स्टोर और आईफोन स्टोर से इसे कुल 7.7 मिलियन बार डाउनलोड किया है। यह पिछले साल जनवरी में हुए डाउनलोड्स की तुलना में 23.8 गुना ज्यादा था।

TikTok के बाद डिज्नी प्लस का नाम ता जिसे 6.8 मिलियन डाउनलोड्स मिले हैं। इस ऐप को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। जहां तक बात Facebook Messenger और Instagram की है तो हमेशा डाउनलोड्स के मामले में आगे रहने वाली यह दोनों एप्स इस बार पिछड़ गई हैं और क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर आ गई हैं। Netflix का नंबर लिस्ट में 5वां है।

इन सब में WhatsApp को झटका लगा है और यह जनवरी में टॉप 5 की लिस्ट में कहीं नजर नहीं आई। बता दें कि भारत में TikTok काफी मशहूर है और इसे 227.5 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म को भारत में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाता है।

TikTok वीडियोज काफी पसंद और शेयर किए जाते हैं। इस ऐप का क्रेझ युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों में नजर आता है। अमेरिका में भी इसका क्रेज बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ ऐप में यूजर की सिक्योरिटी पर भी सवाल उठने लगे हैं। Reddit के सीईओ स्टीव हफमैन ने एक बयान में इस ऐप को फंडामेंटली पैरासिटीक करार देते हुए इसमें यूजर की प्राइवेसी को लेकर चिंता जताई है।