बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 100 अंक लुढ़क कर 36,405 पर खुला

0
856

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट का दौर अब भी जारी है और मंगलवार की जबरदस्त गिरावट के बाद बुधवार को भी यह सुस्त खुला है। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 100 अंकों की गिरावट के साथ 36,405 के स्तर पर खुला है वहीं निफ्टी 21 अंक फिसलकर 10,776 के स्तर पर खुला है।

हालांकि, अगले कुछ ही मिनटों में यह संभला और खबर लिखे जाने तक 53 अंकों की गिरावट के साथ 36,516 के स्तर पर और 12 अंकों की गिरावट के साथ 10,785 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में 8 जुलाई के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई।

देश की आर्थिक विकास दर 6 साल के निचले स्तर पर आना, बुनियादी उद्योगों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की खराब सेहत इसकी वजह रही। सेंसेक्स 769.88 अंक यानी 2.06 प्रतिशत गिरावट के साथ 36,562.91 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 225.35 अंक या 20.4 प्रतिशत गिरकर 10,797.90 के स्तर पर रहा। निफ्टी में 11 महीनों की सबसे इंट्राडे गिरावट दर्ज की गई।