नई दिल्ली। Stock Market Update 9:35 AM: बाजार अब पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। सेंसेक्स 1547 अंकों की छलांग लगाकर 83983 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 375 अंक ऊपर 25725 पर है। सेंसेक्स में अभी एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक 3 प्रतिशत से ऊपर बढ़त पर हैं।
कुछ ही मिनट में निवेशकों को करीब 4 लाख करोड़ का फायदा हुआ। क्योंकि, बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 508 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 512 करोड़ रुपये हो गया।
सोमवार की भारी तबाही के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने शानदार वापसी की है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1000 अंक ऊपर 83436 पर खुला। और चंद मिनटों में 1423 अंक ऊपर 83859 पर पहुंच गया।
ग्लोबल मार्केट के संकेत
एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया का कोस्पी कंपोजिट इंडेक्स 25 नवंबर की शुरुआती ट्रेड में लगभग 4,766–4,775 अंक तक तेजी से गिर गया। यानी लगभग 4.6%–4.8% की गिरावट है। वहीं, जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 आज सुबह के सत्र में लगभग 2.71% नीचे कारोबार कर रहा है। ताइवान स्टॉक मार्केट ताइवान का बेंचमार्क TAIEX आज 25 नवंबर को सुबह के सत्र में लगभग 4.48% नीचे कारोबार कर रहा है।
गिफ्ट निफ्टी
आज सुबह 7:45 बजे, गिफ्ट निफ्टी 25,740 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद बंद मुकाबले में 244 अंक का प्रीमियम था। यह घरेलू शेयर बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं।
अमेरिकी बाजारों का हाल
वॉल स्ट्रीट मंगलवार को मिश्रित नोट पर बंद हुआ। डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज मंगलवार को 425 अंक की बढ़त हासिल की और अपनी दो दिन की कुल बढ़त को लगभग 2,000 अंक तक पहुंचाया। नैस्डैक कंपोजिट 1.5% गिरा। इस इंडेक्स ने सोमवार को 7% से अधिक की तेजी के बाद अपनी कुछ बढ़त गंवाई है। एसएंडपी 500 पिछले सत्र में लगभग 350 अंकों की तेजी के बाद 0.5% फिसल गया।

