नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: कमोडिटी बाजार में आज रविवार को दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग हुई। बाजार खुलते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी की कीमत में तेजी आई। कुछ ही देर में 4 दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 500 रुपये की ज्यादा की तेजी आई।
वहीं 4 दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में प्रति किलो 550 रुपये की तेजी आई। जब मुहूर्त ट्रेडिंग खत्म हुई तो सोना 32 रुपये गिरकर 1,42,520 रुपये पर और चांदी 89 रुपये गिरकर 1,85,011 रुपये पर बंद हुई।
शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर एमसीएक्स पर सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1731 रुपये गिरकर 1,42,167 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं चांदी में हल्की तेजी आई थी। शुक्रवार को चांदी प्रति किलो 190 की तेजी के साथ 1,84,787 रुपये पर बंद हुई थी। जानकारों के मुताबिक आने वाले समय में सोने की कीमत में तेजी आ सकती है।
अगले हफ्ते कैसा रहेगी कीमत?
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी जरूर लौटी, लेकिन आगे भी यह चमक बरकरार रहेगी या नहीं, इस पर सवाल है। अगले हफ्ते दोनों कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव रह सकता है। इसकी वजह महंगाई के नए आंकड़े, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष से जुड़े घटनाक्रम होंगे।

