कोटा विश्वविद्यालय ने राजस्थान सेट रिजल्ट जारी किया, विषयवार कटऑफ देखिए

0
15

कोटा। Rajasthan SET Result 2026 , Cut off : कोटा विश्वविद्यालय ने राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (Rajasthan SET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी uok.ac.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता को लेकर हुए इस एग्जाम में केवल 6.59 फीसदी ही पास हुए हैं।

राजस्थान सेट में कुल 1,77,901 पंजीकृत अभ्यर्थी थे। इनमें से 1,39,383 ने एग्जाम दिया। इनमें से 9,191 ही परीक्षा में पास हुए हैं। सेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को राजस्थान के 34 सरकारी विश्वविद्यालयों, 100 निजी विश्वविद्यालयों, 2000 महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता प्राप्त होगी।

भूगोल एवं शारीरिक शिक्षा विषय दो पारियों में आयोजित होने के कारण इनमें स्केलिंग फॉर्मूला लागू किया गया है। ई-सर्टिफिकेट व स्कोरकार्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के 2 सप्ताह बाद अभ्यर्थी अपनी SSO ID से डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान सेट के मुख्य विषयों की कटऑफ

  • अंग्रेजी: सामान्य (62.00%), ईडब्ल्यूएस (55.33%), ओबीसी (57.33%), एससी (52.00%), एसटी (50.00%)।
  • हिंदी: सामान्य (58.00%), ईडब्ल्यूएस (54.67%), ओबीसी (55.33%), एससी (50.00%), एसटी (47.33%)।
  • राजनीति विज्ञान: सामान्य (60.67%), ईडब्ल्यूएस (56.67%), ओबीसी (58.00%), एससी (53.33%), एसटी (52.00%)।
  • लोक प्रशासन: सामान्य (66.67%), ईडब्ल्यूएस (61.33%), ओबीसी (64.00%), एससी (54.67%), एसटी (54.00%)।
  • समाजशास्त्र: सामान्य (59.33%), ईडब्ल्यूएस (53.33%), ओबीसी (55.33%), एससी (47.33%), एसटी (48.67%)।
  • अर्थशास्त्र: सामान्य (61.33%), ईडब्ल्यूएस (57.33%), ओबीसी (58.00%), एससी (52.00%), एसटी (48.00%)।
  • भूगोल: सामान्य (66.67%), ईडब्ल्यूएस (61.33%), ओबीसी (64.00%), एससी (57.33%), एसटी (54.67%)।
  • इतिहास: सामान्य (61.33%), ईडब्ल्यूएस (56.67%), ओबीसी (58.00%), एससी (52.67%), एसटी (50.00%)।
  • वाणिज्य: सामान्य (74.67%), ईडब्ल्यूएस (71.33%), ओबीसी (72.00%), एससी (66.67%), एसटी (64.00%)।

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 के परिणाम के लिए यूजीसी नेट (UGC-NET) दिशानिर्देशों के अनुसार निर्धारित की गई मार्किंग स्कीम इस प्रकार रही:

  • प्रत्येक प्रश्न के अंक: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 02 (दो) अंक दिए गए हैं।
  • नेगेटिव मार्किंग – गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
  • उत्तर न दिए गए प्रश्न: जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया, उनका मूल्यांकन नहीं किया गया है।
  • मार्क्ड फॉर रिव्यू : प्रयास किए गए/उत्तर दिए गए सभी प्रश्नों का मूल्यांकन किया गया है, चाहे उन्हें रिव्यू के लिए चिह्नित किया गया हो या नहीं।

यहां देखें पूरा रिजल्ट

विवादित/त्रुटिपूर्ण प्रश्नों और विकल्पों का निपटारा

  • एक से अधिक सही विकल्प होने पर: जिन अभ्यर्थियों ने किसी भी एक सही विकल्प को चुना है, उन्हें +2 अंक दिए गए हैं।
  • सभी विकल्प सही होने पर: उस प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करने वाले (attempted) सभी अभ्यर्थियों को +2 अंक दिए गए हैं।
  • कोई विकल्प सही न होने पर: उस प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करने वाले केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को +2 अंक दिए गए हैं जिन्होंने उसे एटेम्प्ट किया था।
  • कुल अंक: दोनों प्रश्नपत्रों (Paper-A और Paper-B) को मिलाकर कुल 300 अंकों के आधार पर एग्रीगेट प्रतिशत निकाला गया है।