Kota Mandi: वायदा बाजार में 5% मंदी का सर्किट लगने से धनिया 300 रुपये लुढ़का

0
14

कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईएक्स पर पांच फीसदी मंदी का सर्किट लगने से भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को धनिया 300 रुपये और लुढ़क गया। दो दिन में धनिया का भाव 600 रुपये कम हुआ है। मिलर्स की लिवाली से गेहूं 25 रुपये, धान 100 रुपये और चना 75 रुपए उछल गया। प्लांटों की कमजोर लिवाली से सोयाबीन 150 रुपये और सरसों 100 रुपये गिर गई।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर धनिया का दिसम्बर वायदा 572 रुपये टूटकर 16120 रुपये, जनवरी वायदा पांच फीसदी मंदी के सर्किट के साथ 826 रुपये गिरकर 15780 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब ढाई लाख कट्टे और लहसुन की 9000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2850 से 2951, गेहूं एवरेज टुकड़ी2950 से 3050 बेस्ट टुकड़ी 3050 से 3170, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2000 से 2650, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) गीला 3400 से 3900, सूखा 4000 से 4371, धान (1847) 3400 से 4150, धान (1718) 4200 से 4700, धान सुगन्धा 3400 से 3850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5500 से 7161, सरसो 8000 से 8671, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500, मूंग 6500 से 8000, उड़द नया 4500 से 8200, चना देशी 6600 से 6950, चना मौसमी नया 5800 से 6850, चना पेप्सी 5800 से 6851, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 19500, मैथी 5800 से 6700, धनिया बादामी 14300 से 14500, धनिया ईगल 14500, से 15000, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।