Stock Market: सेंसेक्स 547 अंक गिरकर 71924 पर, निफ्टी 22400 से नीचे बंद

0
5

नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बिकवाली दर्ज की गई है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज 0.76 प्रतिशत या फिर 547.65 अंक की गिरावट के साथ 71924.68 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.70 प्रतिशत या फिर 157.10 अंक की गिरावट के साथ 22363.35 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का इंट्रा-डे लो लेवल 22304.45 अंक रहा है।

सेंसेक्स अपने डे हाई से करीब 950 अंक लुढ़क गया। जार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंकों की बढ़त दिखी थी, लेकिन मार्केट बंद के दौरान यह 0.76 फीसदी यानी कि 547.65 अंक गिरकर लाल निशान में 71,924.68 पर बंद हुआ है। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी भी धड़ाम की स्थिति में है। यह 0.70 फीसदी यानी कि 157.10 अंक लुढ़ककर 22,363.35 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स के टॉप गेनर्ससेंसेक्स के टॉप लूजर्स
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (1.38%)आईटीसी (3.23%)
महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.84%)टेक महिंद्रा (3.10%)
कोटक महिंद्रा बैंक (0.66%)हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.10%)
एचसीएल टेक (0.47%)लार्सन एंड टुब्रो (1.87%)
बजाज फाइनेंस (0.28%)एसबीआई (1.78%)

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी के टॉप गेनर्सनिफ्टी के टॉप लूजर्स
डॉ. रेड्डीज (2.71%)अपोलो हॉस्पिटल्स (3.15%)
बजाज ऑटो (2.62%)आईटीसी (3.05%)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (1.56%)टेक महिंद्रा (2.85%)
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड(1.63%)लार्सन एंड टुब्रो (2.05%)
बीएसई (1.31%)मैक्स हेल्थकेयर (2.02%)