नई दिल्ली। अगर आप Flipkart Big Billion Days Sale में से नया स्मार्टफोन खरीदना चाह हैं और बजट 15 हजार रुपए से ज्यादा नहीं है, तो आप इन फोन्स को खरीद सकेंगे। Flipkart की सेल का आगाज सभी के लिए आज 9 अक्टूबर से हो गया है। Flipkart की बिग बिलियन डे सेल में Lava Virat V1, Lava Virat V1 5G, Lava Virat V1 Pro 5G, Tecno SPARK Go3 और moto g06 Power फोन 15,000 रुपए से कम में खरीदे सकते हैं। आइए जानते हैं किस फोन पर कितने की छूट है:
Lava Virat V1
फ्लिपकार्ट की सेल में Lava Virat V1 का बेस वैरिएंट 8,999 रुपए में बेचा जा रहा है। Lava Virat V1 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 4GB RAM, 64GB स्टोरेज और 5000mAh बैटरी मिलती है। फोन Android 15 पर चलता है।
Lava Virat V1 5G
अगला फोन Virat V1 5G है। Flipkart Sale में इसे ₹11,999 कीशुरुआती कीमत पर बेचा जा रहा है। Lava Virat V1 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें Unisoc T8200 प्रोसेसर। फोन में 13MP रियर, 5MP फ्रंट कैमरा और 6000mAh बैटरी दी गई है। साथ ही IP64 रेटिंग भी मिलती है।
Tecno Spark Go 3
फ्लिपकार्ट सेल में SPARK Go 3 का बेस वैरिएंट 10,999 रुपए में बेचा जा रहा है। Tecno SPARK Go 3 में 6.75 इंच की 120Hz स्क्रीन दी गई है। इसमें T7250 प्रोसेसर, 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 5000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
MIVI One 5G
Flipkart की Big Billion Days Sale में Mivi One 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 14,999 रुपए में मिल रहा है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Moto g06 Power
फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन बैंक ऑफर्स के साथ 13,999 रुपए में बेचा जा रहा है। moto g06 Power में 6.88 इंच का HD+ 120Hz डिस्प्ले और Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर है। इसमें 50MP रियर और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी 7000mAh बैटरी 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है और फोन IP64 रेटेड है।

