Stock Market: सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निवेशकों को 8 लाख करोड़ का नुकसान

0
11

नई दिल्ली। Stock Market Update 12.50 PM: शेयर बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली दर्ज की जा रही। बेंचमार्क इंडेक्स 1-1 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। महंगा कच्चा तेल, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और रिजर्व बैंक की ओर से दरों में बढ़ोतरी जैसे ट्रिगर्स बाजार पर दबाव बना रहे हैं। इंडिया VIX भी 5% से ज्यादा उछल गया है। बाजार की कमजोरी में निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

दोपहर 12 बजे के आसपास सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 फीसदी से ज्यादा टूट गए। निफ्टी करीब 250 अंक टूटकर 22360 के नीचे कारोबार कर रहा, जो ट्रेडिंग सेशन के दौरान 22328 तक फिसला। सेंसेक्स भी 730 अंक नीचे 71900 के स्तर पर आ गया है। बुधवार से जारी बिकवाली में निफ्टी करीब 450 अंक टूट चुका है। गुरुवार की बिकवाली में निवेशकों को करीब 7.76 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 463.22 लाख करोड़ हो गया है, जो 470.98 लाख करोड़ रुपये था।

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में Sensex 200 अंकों से ज्यादा गिर गया, जबकि Nifty 50 भी 22,550 के स्तर के नीचे फिसल गया। बाजार में दबाव के बीच ITC, बजाज (Bajaj) के दोनों शेयर और अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) शुरुआती कारोबार में प्रमुख गिरावट वाले स्टॉक्स में शामिल रहे। आइए इस गिरावट के पीछे की वजह जानते हैं।

इससे पहले बुधवार को भी घरेलू बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली थी। Nifty 50 करीब 0.76% गिरकर 22,603.05 पर बंद हुआ था, जबकि Sensex भी कमजोरी के साथ बंद हुआ था। बाजार में दबाव की एक बड़ी वजह RBI (Reserve Bank of India) की मॉनेट्री पॉलिसी को लेकर बदला हुआ रुख रहा। RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 5.50% कर दिया और पॉलिसी स्टैंस को न्यूट्रल से बदलकर कैलीब्रेटेड टाइटनिंग कर दिया।