Gold price Today: सोना-चांदी की कीमतों में सुधार, जानिए आज के भाव

0
4

नई दिल्ली। Gold silver price today: फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना से बीते कुछ दिनों से सोने चांदी के दाम लगातार गिर रहे थे। ऐसे अब निचले स्तर पर खरीदारी से गुरुवार (8 अक्टूबर ) को सोने चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिला।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,160 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 60.40 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,49,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,23,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 586 रुपये की तेजी के साथ 1,49,689 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,103 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 517 रुपये की तेजी के साथ 1,49,620 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 245 रुपये की तेजी के साथ 2,23,806 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,23,561 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 330 रुपये की तेजी के साथ 2,23,891 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,139.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,140.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 16.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,157.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 60.19 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 60.29 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 60.37 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।