खड़की–ढेहर का बालाजी साप्ताहिक स्पेशल अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी

0
8

कोटा। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01407/01408 खड़की–ढेहर का बालाजी–खड़की साप्ताहिक स्पेशल को नियमित करते हुए अब 20105/20106 खड़की–ढेहर का बालाजी–खड़की साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन कोटा मंडल के भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20105 खड़की–ढेहर का बालाजी साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक रविवार को खड़की से सुबह 09:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन भवानी मंडी 01:18 बजे, रामगंज मंडी 01:38 बजे, कोटा 02:45 बजे तथा सवाई माधोपुर 04:50 बजे पहुंचेगी और सुबह 08:50 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 20106 ढेहर का बालाजी–खड़की साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक सोमवार को ढेहर का बालाजी से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सवाई माधोपुर 14:25 बजे, कोटा 15:55 बजे, रामगंज मंडी 16:50 बजे तथा भवानी मंडी 17:10 बजे पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 09:55 बजे खड़की पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन लोनावला, कल्याण जंक्शन, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा एवं जयपुर जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी।