कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को एनसीडीईएक्स पर वायदा तेज रहने से धनिया 200 रुपये उछल गया। मिलर्स की लिवाली से सरसों 50 रुपये तेज बिकी।
NCDEX पर अक्टूबर का धनिया वायदा 366 रुपये तेज होकर 14856 रुपये, दिसम्बर वायदा 296 रुपये उछलकर 15330 रुपये और जनवरी वायदा 534 रुपये बढ़कर 15400 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 15000 कट्टे और लहसुन की 12000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2650 से 2700, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2700 से 2750, बेस्ट टुकड़ी 2750 से 2825, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2350, मक्का लाल 2000 से 2400, मक्का सफेद 2000 से 2500, मक्का नई 2000 से 2200, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509 ) नया 3500 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5000 से 5650, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 5650 से 5751, सोयाबीन नया 4500 से 5700, सरसो 7000 से 8001, अलसी 8500 से 9550, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंग 5500 से 7600, उड़द नया 4500 से 8500, उड़द पुराना 4000 से 7400, चना देशी 5700 से 6350, चना मौसमी नया 5300 से 6300, चना पेप्सी 5300 से 6351, चना डंकी 5000 से 5700 चना काबुली 5500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 19500, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 13500 से 14000, धनिया ईगल 13700 से 14500, धनिया रंगदार 14000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।

