एनसीडीईएक्स पर धनिया का अक्टूबर वायदा 348 रुपये टूटकर 13962 रुपये पर बंद हुआ
कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को नई सोयाबीन का श्रीगणेश हुआ। कारोबारियों के अनुसार 500 कट्टे की आवक हुई, जो ऊपर में 5700 रुपये बिकी।
मिलर्स की लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन 150 रुपये और सरसों 100 रुपये मंदी बिकी। एनसीडीईएक्स पर वायदा मंदा रहने से धनिया 200 रुपये लुढ़क गया। आवक की कमी से चना 50 रुपये तेज़ रहा।
कारोबारियों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर धनिया का अक्टूबर वायदा 348 रुपये टूटकर 13962 रुपये, दिसम्बर वायदा 276 रुपये गिरकर 14532 रुपये और जनवरी वायदा 300 रुपये लुढ़क कर 14300 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 10000 कट्टे और लहसुन की 3000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2600 से 2650, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2650 से 2700, बेस्ट टुकड़ी 2700 से 2725, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2350, मक्का लाल 2000 से 2400, मक्का सफेद 2000 से 2500, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 3300 से 3601, धान (1509) नया 3500 से 4100, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5000 से 5760, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 5650 से 5751, सोयाबीन नया 4500 से 5700, सरसो 7000 से 7901, अलसी 7800 से 8950, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंग 5500 से 7600, उड़द नया 4500 से 8400, उड़द पुराना 4000 से 7400, चना देशी 5700 से 6250, चना मौसमी नया 5300 से 6200, चना पेप्सी 5300 से 6251, चना डंकी 4500 से 5500, चना काबुली 5500 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 18500, ऊटी लहसुन 20000, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 13000 से 13500, धनिया ईगल 13800 से 14000, धनिया रंगदार 14000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।

