वार्ड 49 के पार्षद कौशल किशोर शर्मा ने पुनः भाजपा का दामन थामा

0
14

कोटा। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि निगम चुनाव में वार्ड 49 से विजय रहे कौशल किशोर शर्मा ने पुनः घर वापसी करते हुये, भाजपा का दामन थामकर भाजपा महापौर प्रत्याशी अनुसूईया गोस्वामी को अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जैन व महापौर प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी ने कौशल किशोर शर्मा को पार्टी दुपट्टा पहनाकर, पार्टी की सदस्यता दिलवाकर, भाजपा परिवार में स्वागत किया।

जैन ने कहा कि जैसा कि मैं लगातार कह रहा हूं कि कई पार्षद हमारे संपर्क में है जो भाजपा को समर्थन देने की भावना रखते है, इसी क्रम में आज एक निर्दलीय पार्षद ने भाजपा को समर्थन दिया। आगे भी कई पार्षदों का समर्थन भाजपा को मिलने वाला है ।

इस अवसर पर पार्षद शर्मा ने कहा कि कई लोग मुझसे संपर्क कर रहे है, लेकिन मैने उनसे कह दिया कि मेरा मूल परिवार भारतीय जनता पार्टी ही है। मैं भटक गया था, किंतु मेरा भाजपा की रीति नीति में पूर्ण विश्वास है, इसीलिए पुनः भाजपा परिवार में सम्मिलित हुआ हूं।