नई दिल्ली। Stock Market Closed : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भी बिकवाली जारी है। प्रमुख इंडेक्स लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुए। सेंसेक्स 555 अंक नीचे 75,577.58 पर बंद हुआ, जो कारोबारी सेशन में 76,012.11 तक पहुंचा था। निफ्टी भी 144 अंकों की गिरावट के साथ 23,635.10 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में इंडेक्स 23,758.95 तक भी उछला था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में उछाल और 21 में गिरावट दिखी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सबसे अधिक 1.48 फीसदी की तेजी दिखी। यह हरे निशान में 410.50 पर बंद हुआ। वहीं, अडानी पोर्ट्स 1.06 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.84 फीसदी, इंडिगो 0.49 फीसदी, एचसीएल टेक 0.23 फीसदी, टाइटन 0.22 फीसदी, एसबीआई 0.20 फीसदी, इटरनल 0.19 फीसदी और टेक महिंद्रा 0.12 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ।
वहीं, गिरावट वाले में सबसे अधिक नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। यह दो फीसदी गिरकर लाल निशान में 1399.50 पर बंद हुआ। इसके अलावा एक्सिस बैंक में 1.72 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.23 फीसदी, कोटक बैंक में 1.20 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.16 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.11 फीसदी और इन्फोसिस में 0.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
IT-बैंक शेयरों में बिकवाली
बाजार पर दबाव बनाने का काम महंगे कच्चे तेल ने किया। पश्चिम एशिया में यूएस-ईरान में तनाव कम नहीं होने से क्रूड की कीमतें बढ़ रही। फिलहाल क्रूड 100 डॉलर के करीब है। दूसरी ओर घरेलू IT शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.37 फीसदी टूटकर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.54 फीसदी टूट गया।
निफ्टी में शामिल 31 शेयर लाल निशान और 17 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इंडेक्स में SBI लाइफ, ICICI बैंक के शेयरों में 2-2 फीसदी तक गिरा। HDFC बैंक, RIL के शेयर भी 1-1 फीसदी से ज्यादा टूट गए। जबकि BEL-HUL के शेयर 1-1 फीसदी मजबूती के साथ टॉप गेनर रहे।

