कोटा। ईथॉस हॉस्पिटल में 63 वर्षीय महिला के पेट में मौजूद करीब 1.5 किलो के जटिल ओवेरियन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज लंबे समय से पेट में भारीपन एवं असहजता की समस्या से परेशान थीं। जांच में बाएं अंडाशय में बड़े आकार का ट्यूमर पाया गया।
ईथॉस हॉस्पिटल के वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रोहित दाधीच (Bariatric, GI & General Surgeon) ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान लगभग डेढ़ किलो के ट्यूमर को एक साथ पूर्ण रूप से निकाल दिया गया तथा बायां ओवरी भी पूरी तरह सुरक्षित रूप से निकाल दिया गया। पूरी प्रक्रिया बिना किसी जटिलता के सफलतापूर्वक पूरी हुई। यह जटिल सर्जरी डॉ. रोहित दाधीच, डॉ. मनमोहन अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी बेहद तेजी से हुई। मात्र 3 दिनों में मरीज की स्थिति संतोषजनक रही और वह स्वयं चलकर अपने घर गईं। डॉक्टरों के अनुसार इतनी कम अवधि में मरीज का सामान्य रूप से चलना और डिस्चार्ज होना उपचार की सफल रिकवरी को दर्शाता है।
डॉ. दाधीच ने बताया कि महिलाओं में पेट में लगातार भारीपन, असहजता या किसी प्रकार की असामान्य शिकायत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने से गंभीर समस्याओं का उचित उपचार संभव है।

