Kota Mandi: मिलर्स की लिवाली से कोटा मंडी में चना देशी 50 रुपये तेज बिका

0
7

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को मिलर्स की लिवाली से चना देशी 50 रुपये तेज बिका। विदेशों से आयातित तेलों के प्रेशर से सोयाबीन और सरसों 50 रुपये मंदी रही। लहसुन ऊटी का एक लोट 23000 रुपये बिका।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 12000 कट्टे और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल 2625 से 2700, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2700 से 2750, बेस्ट टुकड़ी 2750 से 2790, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2350, मक्का लाल 2000 से 2400, मक्का सफेद 2000 से 2500, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 3300 से 3601, धान (1509) नया 3500 से 4100, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5000 से 5700, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 5800 से 5900, सरसो 7200 से 8001, अलसी 7800 से 8950, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 5500 से 7300, उड़द 4500 से 7400, चना देशी 5500 से 5850, चना मौसमी नया 5300 से 5750, चना पेप्सी 5300 से 5751, चना डंकी 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 20000, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 13500 से 14000, धनिया ईगल 13800 से 14500, धनिया रंगदार 14500 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।