कोटा। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि कोटा शहर में भाजपा एकजुट होकर निगम चुनाव लड रही है, निर्दलीय उम्मीदवार भी भाजपा प्रत्याशीयों को अपना समर्थन दे रहे है।
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा की उपस्थिती में वार्ड 16 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी कल्पना भटनागर ने भाजपा प्रत्याशी निशा हाड़ा के पक्ष में अपना समर्थन देते हुए कहा कि अब हमारी भाजपा उम्मीदवार निशा हाड़ा के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करेंगे ।
जैन ने कहा कि निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि कोटा शहर को सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्मार्ट बनाना है जहां आमजन को सभी मूलभूत सुविधायें मिले, आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करे, चारों तरफ स्वच्छता हो।

