नई दिल्ली। Honor ने चुपचाप Honor 600S 5G को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है, जो एक मिड-रेंज स्मार्टफोन पैकेज में बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी और कई AI-पावर्ड फीचर्स देता है।
फोन को इसके स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स के साथ आधिकारिक तौर पर लिस्ट किया गया है, जिससे हमें साफ पता चलता है कि इसमें क्या-क्या है। कंपनी का कहना है कि यह किफायती शुरुआती कीमत के साथ हांगकांग और ताइवान के बाजारों में भी आने वाला है। ऑनर के इस फोन में क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…
डिस्प्ले
ऑनर 600S 5G में 6.87-इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1592×720 पिक्सेल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1020 निट्स तक है। यह डिस्प्ले डीसी और डायनामिक डिमिंग, लो ब्लू लाइट और डार्क मोड को सपोर्ट करता है।
रैम और प्रोसेसर
इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जबकि ऑनर की रैम टर्बो टेक्नोलॉजी खाली स्टोरेज का इस्तेमाल करते रैम को वर्चुअल 16GB तक बढ़ा देती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड मैजिकओएस 10 पर चलता है।
कैमरा और बैटरी
इस फोन में 8100mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑनर का दावा है कि पांच साल बाद भी बैटरी अपनी 80 फीसदी से ज्यादा क्षमता बनाए रख सकती है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50-मेगापिक्सेल का f/1.8 रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, और दोनों ही 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
AI फीचर्स की भरमार
ऑनर 600S 5G में AI मेमोरी, सर्कल टू सर्च, AI इमेज रिमूवल और AI समरी जैसे फीचर्स को तुरंत इस्तेमाल करने के लिए एक AI की (key) भी दी गई है। इसका AI इमेज-टू-वीडियो 2.0 फीचर बातचीत वाले कमांड के जरिए छोटे वीडियो बना और एडिट कर सकता है। फोन में मिलने वाले अन्य खास फीचर्स में एनएफसी, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं, जिनमें 400 फीसदी वॉल्यूम मोड होने का दावा किया गया है।
वॉटरप्रूफ और लोहालाट बॉडी
इस फोन का साइज 168.3×78.54×8.30mm है और वजन 216.5 ग्राम है। फोन मजबूत और टिकाई बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। अगर फोन अचानक ऊंचाई से गिर भी जाता है, तो भी यह आसानी से टूटेगा नहीं, क्योंकि इसे 2.5-मीटर ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
कीमत और कलर्स
ऑनर 600S 5G डेजर्ट गोल्ड, मिस्टी पर्पल और वेलवेट ब्लैक जैसे कलर्स में आता है। हांगकांग में 6GB+128GB वेरिएंट के लिए फोन की कीमत HK$1,999 (~$255, यानी करीब 25,000 रुपये) है। हांगकांग के अलावा, ताइवान दूसरा बाजार है जहां ऑनर 600S मिलने की उम्मीद है।

