700 मुनियों की महा अर्चना से गूंजा चंद्रप्रभु दिगंबर जैन जिनालय

0
5

कोटा। रिद्धि-सिद्धि नगर स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन जिनालय में गणधर मुनि विवर्धनसागर महाराज एवं प्रवर्तक मुनि विश्वनायक सागर महाराज के सानिध्य में अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनियों की महाअर्चना का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन विधानाचार्य जितेंद्र शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ।

गणधर मुनि विवर्धनसागर महाराज ने इस अवसर पर धर्मसभा में अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनियों के प्रसंग का विस्तार से उल्लेख करते हुए उनके त्याग, तप, संयम और धर्मनिष्ठा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर आने वाली परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना सम्यक दृष्टि, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ करना चाहिए। मुनिश्री ने रक्षाबंधन पर्व के पूर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए जीवन में मर्यादा, संस्कार और आत्मिक उन्नति को अपनाने की प्रेरणा दी।

धर्मसभा में सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज, महामंत्री पदम बडला, सहित गुरु सेवा संघ परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।