Stock Market: सेंसेक्स 171 अंक टूटकर 77400 से नीचे, निफ्टी 24219 पर बंद

0
4

नई दिल्ली। Stock Market Closed: शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 171 अंक की गिरावट के साथ 77369.11 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी 0.14 प्रतिशत या फिर 32.95 अंक की गिरावट के साथ 24219.05 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, पिछले हफ्ते भी शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी।

सेंसेक्स की 30 में 10 कंपनियों के शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए हैं। तो वहीं 20 कंपनियों के शेयरों का दाम कम हो गया है। बीईएल, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। इन कंपनियों के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए हैं।

भारतीय बाजारों में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन कमजोरी दर्ज की गई। बेंचमार्क इंडेक्स 2 सेशन बाद लाल निशान में बंद हुए, जबकि सुबह बढ़त के साथ शुरुआत हुई थी। एनएसई निफ्टी 50 करीब 33 अंक गिरकर 24219 पर बंद हुआ, जो कारोबार के दौरान 24,313 तक उछला। बीएसई सेंसेक्स भी दिन के हाई 77,789 से टूटकर 77,369 पर बंद हुआ, जो शुक्रवार के बंद स्तर से 171 अंक नीचे है।

बैंक शेयरों में बिकवाली
घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा कमजोरी बैंकों के शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी PSU इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.93 फीसदी गिरा। जबकि मेटल सेक्टर में चमक देखने को मिली। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.6 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।

निफ्टी 50 में शामिल 50 में से 26 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिसमें सबसे ज्यादा गिरावट SBI लाइफ, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस समेत बजाज फिनसर्व के शेयरों में दर्ज की गई। इन शेयरों में 1-1.7 फीसदी तक की कमजोरी रही।

चढ़ने वाले शेयरों में JSW स्टील, हिंडाल्को के शेयर 2-25 फीसदी की उछाल रही। आईटी सेक्टर में HCL टेक और इंफोसिस भी 0.8 से 1.5 फीसदी की तेजी के साथ बाजार को निचले स्तरों से सपोर्ट दिए।