कोटा। बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कोटा मंडल से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों के परिचालन में निर्धारित अवधि के दौरान अस्थायी बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि प्रभावित गाड़ियों का परिचालन इस प्रकार रहेगा—
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
- गाड़ी संख्या 20482 तिरुचिराप्पल्ली-भगत की कोठी दिनांक 03.10.2026 एवं 10.10.2026 को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय भोपाल–संत हिरदाराम नगर–मक्सी–नागदा–मथुरा होकर गंतव्य तक जाएगी।
- गाड़ी संख्या 20481 भगत की कोठी-तिरुचिराप्पल्ली दिनांक 07.10.2026 एवं 14.10.2026 को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय सवाई माधोपुर–कोटा–नागदा–संत हिरदाराम नगर–मक्सी–भोपाल होकर गंतव्य तक जाएगी।
- गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर दिनांक 01.10.2026 से 15.10.2026 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय भोपाल–संत हिरदाराम नगर–मक्सी–नागदा–कोटा होकर गंतव्य तक जाएगी।
- गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल दिनांक 01.10.2026 से 14.10.2026 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय कोटा–नागदा–संत हिरदाराम नगर–मक्सी–भोपाल होकर गंतव्य तक जाएगी।
महादेवखेड़ी एवं मुंगावली तक सीमित रहेंगी मेमू गाड़ियां
- गाड़ी संख्या 11603 कोटा-बीना मेमू दिनांक 30.09.2026 से 16.10.2026 तक महादेवखेड़ी स्टेशन तक ही संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 61634 बीना-कोटा मेमू दिनांक 30.09.2026 से 16.10.2026 तक महादेवखेड़ी स्टेशन से ही प्रारंभ होगी।
- गाड़ी संख्या 61633 कोटा-बीना मेमू दिनांक 29.09.2026 से 15.10.2026 तक मुंगावली स्टेशन तक ही संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 11604 बीना-कोटा मेमू दिनांक 30.09.2026 से 16.10.2026 तक मुंगावली स्टेशन से ही प्रारंभ होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि में यात्रा करने से पूर्व अपनी गाड़ी के मार्ग एवं परिचालन की स्थिति की जानकारी एनटीईएस ऐप अथवा रेलवे की अधिकृत यात्री सूचना सेवाओं से अवश्य प्राप्त करें।

