नई दिल्ली। Market Cap: घरेलू शेयर बाजार में पिछले सप्ताह कमजोरी का असर देश की सबसे बड़ी कंपनियों के बाजार मूल्य पर भी दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट के बीच टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच की कुल मार्केट वैल्यू में करीब 1 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। इनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
पिछले सप्ताह BSE का सेंसेक्स 489.92 अंक यानी 0.62 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं, NSE का निफ्टी 204.65 अंक यानी 0.83 फीसदी नीचे रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और TCS की बाजार हैसियत में गिरावट दर्ज की गई।
इन पांच कंपनियों की मार्केट वैल्यू घटी
- टॉप-10 कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट TCS के मार्केट कैप में देखने को मिली। कंपनी की बाजार वैल्यू 34,263.28 करोड़ रुपये घटकर 8,53,506.85 करोड़ रुपये रह गई।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 31,869.13 करोड़ रुपये कम होकर 17,70,056.06 करोड़ रुपये पर आ गया।
- भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 25,891.88 करोड़ रुपये घटकर 9,85,829.96 करोड़ रुपये रह गई।
- HDFC बैंक के मार्केट कैप में 7,165.37 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 11,20,802.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ICICI बैंक की बाजार वैल्यू भी 2,792.65 करोड़ रुपये घटकर 10,17,577.98 करोड़ रुपये रह गई।
- अभी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद भारती एयरटेल, HDFC बैंक, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और TCS का नंबर है।
इन पांच कंपनियों की मार्केट वैल्यू बढ़ी
- सेंसेक्स की टॉप-10 की बाकी पांच कंपनियों के निवेशकों को फायदा मिला। भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, L&T, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में कुल 55,149.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।
- इनमें LIC की बाजार हैसियत सबसे ज्यादा बढ़ी। कंपनी का मार्केट कैप 26,438.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,330.31 करोड़ रुपये हो गया।
- भारती एयरटेल की वैल्यू में 20,592.13 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और इसका मार्केट कैप 12,43,016.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 3,548.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,197.34 करोड़ रुपये हो गई।
- L&T का मार्केट कैप 2,490.66 करोड़ रुपये बढ़कर 5,58,973.11 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार वैल्यू 2,079.38 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,888.35 करोड़ रुपये हो गई।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, ICICI बैंक, SBI और TCS की वैल्यू में गिरावट के पीछे पिछले सप्ताह बाजार में रहा कमजोर रुझान अहम रहा। रिलायंस ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजित मिश्रा के मुताबिक, ऊंची कच्चे तेल की कीमतों, नए भू-राजनीतिक तनाव और मिले-जुले वैश्विक संकेतों ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर दबाव बनाया।

