कोटा। समता आंदोलन समिति की बैठक में आगामी 21 अगस्त को युवाओं द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
मंगलवार को आयोजित बैठक में समिति पदाधिकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था को लेकर युवाओं में लंबे समय से असंतोष है और इस विषय पर व्यापक स्तर पर चर्चा एवं संवाद की आवश्यकता है।
समता आंदोलन समिति के संभागीय अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि जातिगत आरक्षण व्यवस्था के कारण प्रतिभाशाली युवाओं के अवसर प्रभावित होने की करोड़ विद्यार्थियों का असंतोष लगातार बढता जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े विषयों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाने के लिए आगे आना चाहिए।
संयोजक राजेन्द्र गौत्तम ने कहा कि आगामी 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन का समर्थन करती है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और आंदोलन में सहभागिता करने का आह्वान किया।
बैठक में महामंत्री कमल सिंह,जिलाध्यक्ष गोपाल गर्ग,निमिष सक्सेना, इन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र शर्मा एवं मनोज दाधीच सहित समता आंदोलन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

