दो दिन की तेजी के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 435 और निफ्टी 97 अंक नीचे खुला

0
6

नई दिल्ली। Stock Market Update 11:25 AM: सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर TCS के शेयर हैं। इनमें 2.40 प्रतिशत की तेजी है और ये 2426.95 रुपये पर पहुंच गए हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.16, टेक महिंद्रा में 0.70, इन्फोसिस में 0.71 और एचसीएल टेक में 0.68 प्रतिशत की तेजी है। जबकि, सेंसेक्स 435 अंक नीचे 78519 पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर 54 अंकों के नुकसान के साथ 24581 पर है।

घरेलू शेयर मार्केट की ओपनिंग आज अच्छी नहीं रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 438 अंक टूटकर 78516 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क निफ्टी 97 अंक नीचे 24538 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 300 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 24,600 से नीचे आ गया। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 373.76 अंक की तेजी के साथ 78,954.76 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी मात्र 11.35 अंक ऊपर 24,636 अंक पर क्लोज हुआ था।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • एशियन मार्केट: एशियाई बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 0.20% से अधिक बढ़ा, जबकि व्यापक टॉपिक्स सूचकांक 0.29% चढ़ा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने 0.89% की बढ़त हासिल की, स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.6% चढ़ गया। इसके विपरीत, ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क S&P/ASX 200 शुरुआती कारोबार में 0.45% फिसल गया।
  • गिफ्ट निफ्टी टुडे: गिफ्ट निफ्टी 24,657 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 82 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए गैप-अप शुरुआत का संकेत देता है।
  • वॉल स्ट्रीट का हाल: डॉऊ जोन्स ने 460 अंक या 0.9% से अधिक की गिरावट दर्ज की, जिससे पांच सत्रों की तेजी का सिलसिला टूट गया। इस बीच, एसएंडपी 500 0.2% गिर गया और नैस्डैक कंपोजिट 0.1% कम हो गया।
  • कच्चे तेल की कीमतें: कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेल की कीमतों में दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड वायदा 99 सेंट या 1.2% चढ़कर 83.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 85 सेंट या 1.1% बढ़कर 78.84 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
  • अमेरिका-ईरान युद्ध: ईरान एक ऐसे विधेयक पर विचार कर रहा है जो अमेरिका, इजरायल और अन्य जहाजों को होर्मुज से गुजरने से रोक देगा। ईरान की फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, एक ईरानी सांसद ने कहा कि एक संसदीय समिति एक मसौदा प्रस्ताव की जांच कर रही है,जो न केवल ऐसे जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट का उपयोग करने से प्रतिबंधित करेगा, बल्कि प्रस्तावित प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों पर कार्गो के मूल्य का 20% तक जुर्माना भी लगाएगा।