अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई ने किया सघन पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
कोटा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कोटा जिला इकाई की कार्यकारिणी की गठन के साथ ही सेवा कार्य एवं सामाजिक कार्यों का शुभारंभ कर दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन कोटा जिला इकाई के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं महामंत्री संदीप अग्रवाल चांदीवाला ने बताया कि तलवंडी के सेक्टर ए में स्थित पार्क में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान रेडक्रॉस सोसाइटी एवं माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश बिरला एवं कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा थे। इस अवसर पर वैश्य समाज द्वारा 100 से अधिक पेड़ लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश बिरला ने कहा कि वैश्य समाज को सामाजिक कार्य के साथ-साथ शहर को स्वच्छ सुंदर और हरियाली युक्त बनाने के लिए भी एक अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के हाड़ोती में 52 हजार से अधिक परिवार निवास करते हैं। जो वैश्य समाज के करीब 23 घटकों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन कोटा जिला ईकाई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि इसमें वैश्य समाज के सभी घटकों का समावेश से वैश्य समाजों का प्रतिनिधित्व कार्यकारिणी को मिला है।
उन्होंने कोटा जिला अध्यक्ष पद पर अशोक माहेश्वरी के चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि माहेश्वरी के कुशल नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन विकसित एवं मजबूत होगा और इसका विस्तार होगा।
मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने कहा की वैश्य समाज की व्यापार एवं उद्योग जगत में बहुत बड़ी अहम भूमिका है। सभी सामाजिक धार्मिक आयोजनों में वैश्य समाज मुक्तहाथों से दान पुण्य एवं जनहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहता है। साथ ही देश के अर्थतंत्र और विकास को भी मजबूती प्रदान करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं हराभरा प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा शहर में चलाए जा रहे अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ से सभी वार्ड में पौधरोपण किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा शहर में पौधारोपण अभियान चलाया जाना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने इस मानसून सीजन के समय सभी घटकों द्वारा पूरे शहर में इस तरह का अभियान चलाने की भी अपील की।
रीको के क्षेत्रीय महाप्रबंधक वीके विजय ने घोषणा की औद्योगिक क्षेत्र में रीको द्वारा भी सघन पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। रीको अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं औद्योगिक संगठनों के साथ मिलकर भी औद्योगिक क्षेत्र में अभियान चलाएगा।
अशोक माहेश्वरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने इस सघन पौधारोपण कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया और शपथ ली कि वे शहर को स्वच्छ सुंदर और हरियाली युक्त बनाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे।
जिला चेयरमेन बद्रीविशाल माहेश्वरी ने सभी वैश्य समाज बंधुओ से आग्रह किया कि वह वैश्य मित्र पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाये और ज्यादा से ज्यादा वेश्य मित्र बनें।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल, संभागीय महिला विंग अध्यक्ष कुंती मूंदड़ा, कोटा जिला अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, महामंत्री संदीप अग्रवाल चांदीवाला ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन कोटा जिला द्वारा बैठक में शहर के सभी क्षेत्रों में सघन पौधारोपण के कार्यक्रम के साथ उनके रखरखाव के लिए भी एक टीम का गठन किया जायेगा। इसी के साथ 13 सितंबर को एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा ।
कोटा जिला ईकाई के युवा विंग के अध्यक्ष मनोज जैन टोंग्या एवं महिला विंग की महामंत्री स्मिता जैन ने कहा कि युवा टीम एवं महिला टीम मिलकर शहर के सभी पार्कों के साथ-साथ सड़कों एवं बाजारों में जहां भी पेड़ लगाए जा सकते हैं वहां पर पेड़ लगाएंगे। प्रादेशिक वैश्य सेवारत संस्थान के अध्यक्ष हुकुम मंगल एवं उनके 50 से अधिक सदस्यों की टीम ने पौधारोपण करके सहयोग किया ।
इनका भी मिला सहयोग
इस अभियान में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन कोटा जिला इकाई के कोषाध्यक्ष महेंद्र कांकरिया, संरक्षक मंडल के गोविंदराम मित्तल, क्रांति जैन, रविंद्र विजय एडवोकेट, आनन्द राठी, सलाहकार बोर्ड के भुवनेश लाहोटी, राजेश गुप्ता, अनिल मूंदड़ा, अशोक जैन, प्रकाश सिंघल, सुभाष अग्रवाल, सीताराम विजय, मोहनलाल अग्रवाल, संजय गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, पुरुषोत्तम गुप्ता, देवेंद्र कुमार जैन, कौशल बंसल, कृष्ण कुमार खंडेलवाल, संतोष खंडेलवाल, अशोक लड्डा, रामबाबू विजय, रतन जैन पोरवाल, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित सैकड़ो वैश्य समाज बंधुओं ने पेड़ लगाकर इस अभियान में अपना सहयोग दिया।



