नई दिल्ली। Gold Price On MCX : कच्चे तेल की उछलती कीमतों ने शेयर मार्केट से लेकर कमोडिटी मार्केट तक हाहाकार मचा दिया है। आज एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव टूट गए हैं। पिछले करीब 36 घंटे में सोने का भाव 3497 रुपये टूट चुका है।
बुधवार रात 11 बजे के करीब 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 145693 रुपये था। आज शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास यह 142196 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से ट्रेड कर रहा था।
जहां तक चांदी की बात करें तो आज सुबह 218539 रुपये प्रति किलो ग्राम के रेट से ट्रेड कर रही थी। बुधवार रात को 227180 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। पिछले 35 घंटों में इसमें 8641 रुपये की गिरावट आई है।
एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 50,900 रुपये तक सस्ता हो चुका है।वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 2,01,509 रुपये सस्ता हो चुका है।
इंटरनेशनल मार्केट
शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही, क्योंकि गुरुवार को यह 2% टूट चुका था। सिंगापुर में स्पॉट गोल्ड 0.4% सस्ता होकर 4,030.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बुधवार को इसने दो हफ्ते का उच्चतम स्तर छुआ था, लेकिन अब यह उस स्तर से 130 डॉलर से अधिक नीचे है। अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.4% गिरकर 4,033.20 डॉलर पर आ गए।

