एनसीडीईएक्स पर अगस्त का धनिया वायदा 452 रुपये उछलकर 16338 रुपये पर बंद हुआ
कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईएक्स पर वायदा तेज रहने से भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को धनिया का भाव 300 रुपये उछल गया। मिलर्स की लिवाली से गेहूं 30 रुपये और सरसों और चना 100 रुपये तेज बिका।
कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर अगस्त का धनिया वायदा 452 रुपये उछलकर 16338 रुपये, अक्टूबर वायदा 540 रुपये बढ़कर 17160 रुपये और दिसम्बर वायदा चार फीसदी तेजी के सर्किट के साथ 654 रुपये तेज होकर 17050 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 25 हजार कट्टे और लहसुन की 8000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं नया मिल लस्टर 2550 से 2600, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2600 से 2650, बेस्ट टुकड़ी 2650 से 2780, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350,रुपये प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) 3400 से 4405, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान (पूसा-1 )3000 से 4300, धान (1401-1886) 3600 से 4330, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 6000 से 7100, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 7150 से 7351, सरसो 7400 से 8411, अलसी 8000 से 8850, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7400, उड़द 4500 से 7400, चना देशी 5300 से 5850, चना मौसमी नया 5100 से 5700, चना पेप्सी 5100 से 5751, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल ।
लहसुन 5000 से 19500, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 13000 से 14500, धनिया ईगल 14500 से 15000, धनिया रंगदार 15000 से 17000 रुपये प्रति क्विंटल।

