नई दिल्ली। Stock Market Closed: सप्ताह के पहले दिन सोमवार के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में बिकवाली के दबाव के बीच निवेशकों ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर भी नजर बनाए रखी, जिसका असर बाजार की धारणा पर देखने को मिला।
बीएसई सेंसेक्स 442 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,708.52 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 95.80 अंक फिसलकर 24,238.50 के स्तर पर बंद हुआ।
पश्चिम एशिया में संकट गहराने से का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक गिर गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 150 अंक से अधिक टूटा।
अंत में सेंसेक्स 442.93 अंक यानी 0.57% गिरावट के साथ 77,708.52 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 95.80 अंक यानी 0.39% टूटकर 24,238.50 अंक पर आ गया।
मुख्य सूचकांकों में कमजोरी के बावजूद व्यापक बाजार में खरीदारी का रुख बना रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.03 फीसदी की हल्की तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए। मारुति, कोटक बैंक, इन्फोसिस और टीसीएस में भी उल्लेखनीय गिरावट रही।
दूसरी ओर ट्रेंट में सबसे ज्यादा 3.02 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा पावरग्रिड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, सन फार्मा और आईटीसी में उल्लेखनीय तेजी रही।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी दबाव में रहे।
वहीं, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मेटल और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली और ये सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

