कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को प्रोसेसिंग इकाइयों की लिवाली से सोयाबीन और सरसों 100 रुपये तेज बिकी। एनसीडीईएक्स पर वायदा तेज रहने से धनिया 150 रुपये उछल गया। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 25 हजार कट्टे और लहसुन की 8000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं नया मिल. लस्टर 2450 से 2500, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2500 से 2600, बेस्ट टुकड़ी 2600 से 2750, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350 रुपए प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) 3400 से 4405, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान (पूसा-1) 3000से 4300, धान (1401-1886) 3600 से 4330, धान दागी 1500 से 3300 रुपए प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 6000 से 7000, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 7000 से 7251, सरसो 7400 से 8251, अलसी 8000 से 8850, तिल्ली 7000 से 10500 रुपए प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6800, उड़द 4500 से 7400, चना देशी 5300 से 5800, चना मौसमी नया 5100 से 5650, चना पेप्सी 5100 से 5851, चना डंकी पुराना 4000 से 4600. चना काबुली 5500 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल ।
लहसुन 5000 से 19000, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 12500 से 14200, धनिया ईगल 14300 से 14700, धनिया रंगदार 15000 से 16500 रुपए प्रति क्विंटल।

