Stock Market: सेंसेक्‍स 791 अंक उछलकर 76991 पर बंद, निफ्टी 24 हजार के पार

0
24

नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली है। निफ्टी 0.83 प्रतिशत या फिर 197.55 अंक की उछाल के साथ 24021.65 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स आज 1.04 प्रतिशत या फिर 790.54 अंक की उछाल के साथ 76991.22 अंक पर बंद हुआ है।  

इस बार कच्चे तेल की कम कीमतों और ब्लू-चिप शेयरों (खासकर IT और प्राइवेट बैंकों) में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। सेंसेक्स 790.54 यानी 1.04% चढ़कर 76,991.22 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 2400 अंक के स्तर पर को पार कर गया। दोपहर 1:20 बजे, सेंसेक्स 837.06 अंक या 1.10 प्रतिशत बढ़कर 77,037.74 पर और निफ्टी 223.35 अंक या 0.94 प्रतिशत बढ़कर 24,047.45 पर ट्रेड कर रहा था।

सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी इंडिगो के शेयरों में देखने को मिली है। कंपनी का शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ बंद हुआ है। ट्रेंट का शेय 3.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। दूसरी तरफ एनटीपीसी, टाटा स्टील, मारुति के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।

निफ्टी मिडकैप 0.10 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी में 2 फीसदी से अधिक की तेजी रही। इसके अलावा निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, ऑटो और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।