कोटा। Clean Energy Awareness Campaign: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी अवादा ग्रुप की ‘अवादा भारत उदय यात्रा’ कोटा पहुंची। 8 मई से नोएडा से शुरू हुई यह राष्ट्रव्यापी पहल अब तक आठ राज्यों और बारह शहरों में लगभग 3733 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है और स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों व संस्थानों से उत्साहजनक सहभागिता पाई है।
यात्रा के दौरान खास तौर पर डिजाइन की गई वैन, नुक्कड़ नाटक, जानकारीपूर्ण सत्र और डिजिटल ग्रीन प्लेज जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सौर, पवन और पनबिजली जैसे नवीनीकृत ऊर्जा विकल्पों के बारे में जागरूकता बढ़ाई गई और स्वच्छ ऊर्जा संबंधी गलतफहमियों को दूर किया गया।
अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि घरेलू स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन देश की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है। कंपनी का 17.7 जीडब्ल्यूपी से अधिक का स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो उसकी मजबूत निष्पादन क्षमता को दर्शाता है।
कोटा में सफल कार्यक्रम के बाद यह यात्रा अब जयपुर की ओर बढ़ रही है ताकि और व्यापक स्तर पर टिकाऊ ऊर्जा और सस्टेनेबल जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता फैलाई जा सके।

