Market: रेपो रेट पर फैसला आने के बाद सेंसेक्स 200 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Opened : शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला लेकिन रेपो रेट पर आरबीआई की घोषणा के बाद यह निगेटिव हो गया। आरबीआई ने ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया है जबकि महंगाई का अनुमान बढ़ाया है। इससे बैंकिंग शेयरों ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और शेयर बाजार गिर गया।

बीएसई सेंसेक्स सुबह 10.50 बजे 75.28 अंक यानी 0.10% की गिरावट के साथ 74,284.73 अंक पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ निफ्टी 35.15 अंक यानी 0.15% गिरावट के साथ 23,381.40 अंक पर आ गया। इस बीच रुपया आज डॉलर के मुकाबले लगभग फ्लैट 95.71 पर खुला। पिछले सत्र में 95.74 पर बंद हुआ था।

घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 269 अंकों की बढ़त के साथ 74629 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स 62 अंकों की तेजी के साथ 23478 के स्तर पर खुलने में कामयाब रहा।

 सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 200.49 अंक यानी 0.27% तेजी के साथ 74,560.50 अंक पर ट्रेड रहा था। निफ्टी 45.95 अंक यानी 0.2% ऊपर 23,462.50 अंक पर था। इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ था। इस बीच रुपया आज डॉलर के मुकाबले लगभग फ्लैट 95.71 पर खुला। पिछले सत्र में 95.74 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर तेजी के साथ खुले। टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 1.61 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टाटा स्टील इंडिगो, ट्रेंट, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस और एनटीपीसी में गिरावट रही।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • एशियन मार्केट
    अमेरिकी टेक शेयरों में रातभर की गिरावट के बाद एशियाई मार्केटों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 1.82 प्रतिशत कम हो गया, जबकि टॉपिक्स 0.07 प्रतिशत गिर गया। दक्षिण कोरिया में कोहराम मच गया। कोस्पी 6.25 प्रतिशत गिर गया, जबकि कोस्डैक 2.41 प्रतिशत गिर गया। दूसरी ओर हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।
  • गिफ्ट निफ्टी टुडे
    गिफ्ट निफ्टी 23,495 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 17 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर मार्केट सूचकांकों के लिए एक सुस्त शुरुआत का संकेत देता है।
  • वॉल स्ट्रीट का हाल
    ईरान युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रगति के बीच गुरुवार को अमेरिकी शेयर मार्केट मिश्रित रूप से बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 874.86 अंक या 1.73 प्रतिशत बढ़कर 51,561.93 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 30.63 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 7,584.31 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 23.02 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,830.96 पर बंद हुआ।
  • अमेरिका-ईरान युद्ध
    ट्रंप ने अपने परमाणु स्थलों से ईरान के संवर्धित यूरेनियम को जब्त करने के लिए प्रस्तावित सैन्य अभियान को छोड़ दिया है। इस बीच, इजराइल-लेबनान युद्धविराम लगभग तुरंत टूट गया। घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर तेज हमले शुरू कर दिए।