Stock Market: निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 23400 के पार, सेंसेक्स 74360 पर बंद

0
7

नई दिल्ली। Closed: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। सप्ताह के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स 13.84 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 74,360.01 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 10.95 बढ़कर 23,416.55 अंक पर बंद हो गया।

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में दिन भर भारी उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता का माहौल देखने को मिला। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली के कारण बाजार में निवेशकों ने किनारे पर रहना ही बेहतर समझा।

बाजार में इस सतर्कता की एक बड़ी वजह शुक्रवार को आने वाला भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति का फैसला भी है, जिसका निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में काफी अस्थिरता रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स दिन के कारोबार में 74,544.24 के उच्च स्तर और 73,807.30 के निचले स्तर तक गया, यानी इसमें 736.94 अंकों का भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। अंततः सेंसेक्स मात्र 13.84 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 74,360.01 के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह, 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 10.95 अंक या 0.05 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 23,416.55 पर बंद होने में सफल रहा। इससे पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 303.67 अंक (0.41%) और निफ्टी 77.95 अंक (0.33%) गिरकर बंद हुए थे।

इसे पहले सुबह घरेलू शेयर मार्केट लाल निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 410 अंकों के नुकसान के साथ 73935 पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने गुरुवार के कारोबार की शुरुआत 123 अंकों की गिरावट के साथ 23283 के लेवल से की।