नई दिल्ली। Stock Market Opened: घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। पश्चिम एशिया में संकट गहराने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई है। इसका असर भारतीय मार्केट पर भी दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक से अधिक गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,300 अंक से नीचे फिसल गया।
सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 284.51 अंक यानी 0.38% गिरावट के साथ 74,061.66 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 67.25 अंक यानी 0.29% की गिरावट के साथ 23,338.35 अंक पर आ गया। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे की तेजी के साथ 95.69 पर खुला।
सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर गिरावट के साथ खुले। ट्रेंट में सबसे ज्यादा 1.39 फीसदी गिरावट रही। इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, सन फार्मा, कोटक बैंक और एचसीएल टेक में भी गिरावट आई। दूसरी ओर अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, इटरनल, टेक महिंद्रा, टाइटन, बीईएल, टीसीएस, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।
ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.22 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.15 फीसदी गिरावट आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। दूसरी ओर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी केमिकल में तेजी आई है। निवेशकों को आरबीआई की एमपीसी के नतीजों का इंतजार है। शुक्रवार को इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी।
ग्लोबल मार्केट के संकेत
एशियाई बाजारों में बिकवाली
गुरुवार सुबह एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 करीब 1.4% टूटा। टॉपिक्स इंडेक्स 0.9% से ज्यादा गिरा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 2% नीचेरहा। जबकि, हांगकांग बाजार में भी कमजोर शुरुआत के संकेत मिले।
गिफ्ट निफ्टी ने दिए कमजोरी के संकेत
गिफ्ट निफ्टी 23,346 के आसपास कारोबार करता दिखा, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 170 अंक नीचे है। इससे संकेत मिलता है कि भारतीय बाजार की शुरुआत नकारात्मक रह सकती है।
वॉल स्ट्रीट में भी भारी दबाव
अमेरिकी शेयर बाजार में भी बुधवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। डॉऊ जोंस 620 अंक टूटकर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.74% की गिरावट आई और नैस्डैक 0.89% नीचे बंद हुआ। टेक शेयरों में भी दबाव रहा। एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल और एएमडी जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
अमेरिका-ईरान वार्ता पर टिकी बाजार की नजर
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि युद्ध समाप्त करने को लेकर अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि सप्ताहांत तक कोई महत्वपूर्ण समझौता हो सकता है।

