Kota Mandi: मिलर्स की लिवाली से कोटा मंडी में गेहूं, सोयाबीन और चना तेज बिका

0
7

कोटा। Kota Mandi price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को मिलर्स की लिवाली से गेहूं 20, सोयाबीन 25 रुपये और चना 50 रुपये तेज रहा। आवक की कमी से लहसुन 200 रुपये उछल गया। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 60000 कट्टे और लहसुन की 10000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2350 से 2450, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2450 से 2550, बेस्ट टुकड़ी 2550 से 2650, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3401, धान (1509) 3400 से 3750, धान (1847) 3200 से 3601, धान (1718-1885) 3800 से 4050, धान (पूसा-1) 3000 से 3800, धान (1401-1886) 4100 से 3850, धान दागी 1500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 7100, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 7000 से 7341, सरसो 6800 से 7741, अलसी 8000 से 9050, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7400, उड़द 4500 से 6800, चना देशी 5200 से 5700, चना मौसमी नया 5100 से 5550, चना पेप्सी 5100 से 5651, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 3500 से 14500, मैथी नयी 5800 से 6700, धनिया बादामी 11000 से 11500, धनिया ईगल 11500 से 12200, धनिया रंगदार 13000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।