रॉयल एनफील्ड ने भारत में लॉन्च की बुलेट 650 बाइक, जानिए खूबियां एवं कीमत

0
11

नई दिल्ली। Royal Enfield Bullet 650 launches: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपने ने अपनी नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। इसका नाम Bullet 650 है। इस बाइक का रॉयल एनफील्ड के फैन्स को लंबे समय से इंतजार था। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.65 लाख रुपये रखी है।

यह मोटरसाइकिल अब इंटरसेप्टर 650, कॉन्टिनेंटल जीटी 650, बियर 650 और सुपर मीटियोर जैसी दमदार बाइक्स की रेंज में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं इस नई बुलेट में क्या कुछ है खास।

बुलेट 350 और क्लासिक 650 ट्विन से इंस्पायर्ड लुकडिजाइन और लुक के मामले में नई बुलेट 650 काफी हद तक बुलेट 350 और क्लासिक 650 ट्विन से इंस्पायर्ड है। इसके फ्रंट में कंपनी का सिग्नेचर क्रोम हेडलाइट, मस्कुलर हुड और रियर में क्लासिक टेललाइट दी गई है, जो इसे एक बेहतरीन रेट्रो लुक देते हैं।

इसके अलावा फ्यूल टैंक पर रॉयल एनफील्ड का आइकॉनिक मैटेलिक बैज और हाथों से पेंट की गई ट्रेडिशनल गोल्ड पिनस्ट्राइप्स दी गई हैं, जो बुलेट की असली पहचान हैं। हालांकि, क्लासिक 650 के मुकाबले इसके फेंडर्स को थोड़ा अधिक स्क्वेयर डिजाइन दिया गया है। इससे इसका रोड प्रेजेंस काफी जबर्दस्त हो जाता है।

कंफर्टेबल एर्गोनॉमिक्स
बदलावों और कंफर्ट की बात करें तो इस नई मोटरसाइकिल के एर्गोनॉमिक्स को बेहद प्रैक्टिकल और कंफर्टेबल बनाया गया है। क्लासिक 650 की स्प्लिट-सीट सेटअप से अलग बुलेट 650 में एक सिंगल-पीस ‘बेंच सीट’ दी गई है, जो पीछे के सस्पेंशन फ्रेम से जुड़ी है। यह ट्रेडिशनल सीट लंबी दूरी के सफर में पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए बेहद आरामदायक साबित होगी। वहीं, राइडर के आराम के लिए इसमें क्लासिक 650 की तरह ही एक डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें फ्यूल गेज और ओडोमीटर के लिए एक छोटा डिजिटल डिस्प्ले शामिल है।

6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स
रॉयल एनफील्ड अपनी इस नई बाइक में 647.95 सीसी का पैरेलल-ट्विन इंजन ऑफर कर रहा है, जो एयर-ऑयल कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 7,250 आरपीएम पर 47 बीएचपी की पावर और 5,650 आरपीएम पर 52.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस दमदार पावरट्रेन के साथ बुलेट 650 अब तक की सबसे पावरफुल बुलेट बन गई है, जो हाईवे पर लंबा सफर तय करने वाले क्रूजर और टूरिंग लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगी।

14.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
सड़क पर बेहतर पकड़ और मजबूती के लिए बुलेट 650 को स्टील ट्यूबलर फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसके फ्रंट में 43 मिमी के टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक के क्लासिक लुक को बनाए रखने के लिए इसमें 19-इंच का फ्रंट और 18-इंच का रियर स्पोक वील कॉम्बिनेशन दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल-चैनल एबीएस (ABS) के साथ फ्रंट में 320 मिमी और रियर में 300 मिमी के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। 243 किलोग्राम वजन वाली इस बाइक की सीट हाइट 800 मिमी है। इसमें आपको 14.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलेगा, जो इसे लॉन्ग राइड के लिए बेहद जरूरी है।